लखीमपुर खीरी। इन दिनों शहर में बाइक चोरों का गैंग सक्रिय है। इनके निशाने पर सबसे ज्यादा ओयल में स्थित जिला अस्पताल व कचहरी गेट है। यहां बीते दिनों में सबसे अधिक बाइकें चोरी हुई हैं। पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
स्थिति ये है कि कई बार तो चोर पलक झपकते ही बाइक लेकर चंपत हो जाते हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा तो लिखती है, लेकिन बाइक बरामद नहीं हो रही हैं। 15 दिन के भीतर जिला अस्पताल से भी कई बाइकें चोरी हो चुकी हैं।
महिला अस्पताल में भी सीसी कैमरे लगे होने के बाद भी बीते कुछ दिनों में दो बाइकें चोरी हो गईं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन आज तक पकड़ ही सकी।