फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार युवकों ने छीना ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स

Mon, 04 May 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। मायके से ससुराल लौट रही ई-रिक्शा सवार महिला से रविवार देर शाम दो बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में नौ हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

धौरहरा खुर्द निवासी शिल्पी देवी पत्नी स्व. रमेश कुमार रविवार शाम करीब पांच बजे अपने मायके ग्राम चिमनी थाना खीरी से घर लौट रही थीं। परिजन उन्हें बाइक से लालपुर बैरियर तक छोड़ गए थे, जहां से वह ई-रिक्शा से धौरहरा खुर्द जा रही थीं। ई-रिक्शा में अन्य सवारियां भी थीं।
लालपुर बैरियर से थोड़ी दूर लखीमपुर-गोला मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और गोला की ओर भाग गए। आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता ई-रिक्शा से मनिकापुर पुलिस पिकेट पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें