फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो. मृतक रमाकांत गौतम
विज्ञापन
बिजुआ। बाइक से ससुराल जा रहे भीरा थाने के बस्तौली निवासी रमाकांत पुत्र सोबरन (22) की सोमवार देर रात बेलवा मलूकापुर मोड़ के पास किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पडरिया तुला पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि बेलवा मलूकापुर गांव मोड़ के पास हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तब तक घायल ने दम तोड़ दिया था। पता चला किसी किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस्तौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक रमाकांत घर से अपनी ससुराल मौजमाबाद जा रहा था। इसी समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की।




हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

फरधान। लखीमपुर-गोला रोड पर सोमवार देर शाम किसी वाहन से टकराकर घायल हुए धौरहरा खुर्द निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन

फरधान के गांव धौरहरा खुर्द निवासी सर्वेश पुत्र रामसेवक (33) दाल व्यापारी थे। सोमवार की दोपहर गोला दाल लेने गए थे। दाल लेकर देर शाम साइकिल से गांव लौट रहा था। लखीमपुर-गोला मार्ग पर रसौरा गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी फरधान भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल, ओयल भेजा गया था। वहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें