फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली से चंद कदम दूर युवक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

Mon, 05 Jan 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर रविवार रात अलीगंज मार्ग पर बाइक सवार लोगों ने स्कूटी सवारी युवक पर फायरिंग कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर की राघव कुंज कॉलोनी निवासी यशवर्धन सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने निजी काम से अलीगंज मार्ग स्थित फैंसी इंपोरियम गए थे। दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठे थे। इसी दौरान भास्कर सिंह नाम का एक युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से आया।
उन लोगों ने आते ही जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो स्कूटी में लगी। जब वह जान बचाने के लिए भागे तो आरोपियों ने पीछे से फिर गोली चला दी। इस बार भी वह बच गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से उन्हें पीटा। किसी तरह उनके चंगुल से निकल उन्होंने कोतवाली पहुंचकर जान बचाई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया पूर्व में हुए एक विवाद में दोनों के बीच रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दबिश दी गई लेकिन आरोपी के मकान पर ताला लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें