मोहम्मदी। मोहम्मदी गोला हाईवे पर कचहरी के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना हैदराबाद के गांव झाऊपुर निवासी 55 वर्षीय कुसमा देवी गांव के रिश्ते में भतीजे मोनू के साथ बाइक से बरवर के मोहल्ला मोलवीगंज निवासी मुन्नू लाल की पुत्री की शादी में शामिल होने जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह कुसमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे इंद्र रंजीत ने बताया कि उसकी मां बरवर में शादी में शामिल होने जा रही थीं। सामने से कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। बाइक गांव का मोनू चला रहा था। बीच में मोनू की बहन मीना बैठी थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।