फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक चालक घायल, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर। निराश्रित पशुओं के झुंड से टकराकर थाना पढ़ुआ के पकरियापुरवा गांव निवासी बाइक सवार सर्वेश कुमार (32) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कालिकापुरवा में बहनोई के घर गया था। रात दस बजे वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। शारदानगर क्षेत्र के सनवानीपुरवा गांव के पास बीच सड़क पशुओं के झुंड में बाइक टकरा गई। इससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शारदा नहर पुल से सनवानीपुरवा के बीच अक्सर पशुओं का झुंड देखा जा सकता है। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें