बांकेगंज। क्षेत्र के कुकरा-बांकेगंज मार्ग पर लोहिया पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पर एक बाघ दिखाई दिया।
मार्ग पर बाघ को देख वहांं से गुजर रहे भीरा निवासी बाइक सवार एक युवक दहशत में सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। इसके चलते काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों के शोर मचाने पर बाघ धीमी चाल से चलता हुआ बरौंछा नाले की झाड़ियों में छिप गया।
इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघ दिखाई पड़ने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद