महेवागंज। कोतवाली के गांव सलेमपुर कोन निवासी रितेश (28) पुत्र जंगू मंगलवार रात कस्बे की लखीमपुर रोड पर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर बाइक से रात में घर लौटते वक्त डीसीएम से टकरा गया। रितेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
टक्कर लगने से रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद