धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहा एक व्यक्ति रास्ते में खेत में लगे कटीले तार में फंसकर घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर सालिम गांव निवासी 45 वर्षीय रामदयाल अपने दो साथियों के साथ बाइक से हसनपुर कटौली मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में सेमरिया गांव के पास पशुओं से फसल बचाने के लिए लगे ब्लेड वाले तारों में फंसकर वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी ईसानगर ले जाया गया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ईसानगर देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि ब्लेड वाले तारों में फंसकर मजदूर की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। संवाद