फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। गोला से बृहस्पतिवार रात वापस घर जा रहे मैलानी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी रामकिशोर के 26 वर्षीय बेटे रोहित कुमार की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे गोला-खुटार रोड पर हरिहरपुर गांव की मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। रोहित गोला से बाइक से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। चालक वाहन सहित भाग निकला। घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकिशोर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें