रमियाबेहड़। नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रंजीत की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव महादेव निवासी रंजीत कुमार गौतम (25) पुत्र हीरालाल बाइक से ससुराल गांव चंदपुरा जा रहे थे। सिसैया-ढखेरवा के बीच नेशनल हाईवे पर कांती देवी इंटर कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वे हेलमेट लगाए थे या नहीं, इस बात पर परिजनों ने चुप्पी साध ली।