फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर मार्ग पर मंगलवार शाम प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

धौरहरा थाना के गांव बबुरी निवासी दीपक 25 पुत्र रुप निगम मंगलवार को गांव के ही निखिल के साथ किसी काम से लखीमपुर शहर गया था। वापस जाते समय शारदा नगर मार्ग के अचाकापुर गांव के पास बाइक निजी बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख चालक बस लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

फूलबेहड़ पुलिस ने घायलों को सीएचसी फूलबेहड़ भेजा। इलाज के दौरान कुछ ही देर में दीपक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया एक युवक की मौत हो गयी है। दूसरे की हालत स्थिर बनी है। बस को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें