फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला अलीगंज मार्ग पर अलीगंज कस्बे के पहले माहेश्वरी राइस मिल के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी और ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 9:00 बजे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कपरहा निवासी हिमांशु (21) पुत्र अनिल बाइक से अपने साथी लक्ष्मनजती निवासी जितेंद्र यादव उर्फ गणेश (35) के साथ गोला की ओर आ रहा था। अलीगंज से निकलते ही माहेश्वरी राइस मिल के पास ट्रक की चपेट में आकर हिमांशु की बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में गंभीर अवस्था में हिमांशु, जितेंद्र यादव उर्फ गणेश और ई रिक्शा चालक इकरार अहमद(38) निवासी दौलतगंज को गोला सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें