फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। माधवपुरवा के पास रविवार दोपहर गांव लालजीपुरवा निवासी देशराज (35) व उनके सात वर्षीय भतीजे लकी पुत्र राजेश कुमार महरिया थाना खमरिया लकी की बाइक में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि देशराज घायल हो गए। देशराज रामदीनपुरवा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें