फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर खड़े गन्ने भरे ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत

Sun, 14 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सम्पूर्णानगर के रामनगर निवासी मृतक रतेंद्र मौर्य का फाइल फोटो
विज्ञापन
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल के पास एक ट्रक में बाइक घुसने से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार रात हजारा के ग्राम रामनगर निवासी बब्लू मौर्य के छोटे भाई रतेंद्र मौर्य अपने घर से बाजार बाइक से अपने मित्र अजय गुप्ता के साथ आए थे। लोगों ने बताया कि चीनी मिल के अतिथि गृह के पास कोहरे में खड़े ट्रक में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने सूचना परिजनों को दी, जिस पर निजी चिकित्सक के यहां उनको ले जाया गया और फिर पलिया पहुंचने पर रतेंद्र ने दम तोड़ दिया। 36 वर्षीय रतेंद्र चीनी मिल में टोकन कार्यालय में कार्यरत थे। उनका पांच वर्ष का बेटा है, जबकि पत्नी सात माह की गर्भवती बताई गई है। रविवार की शाम तक घर नहीं आ सका था। इस बारे में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें