फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक खंती में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उस पर चार लोग सवार थे। उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव निवासी बीस वर्षीय धर्मेंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नीमगांव थाना क्षेत्र के रामपुर भट्ठीपुरवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच नीमगांव थाना क्षेत्र के ही ऊंची पार गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें बाइक सवार धर्मेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। सूचना पर एसओ नीमगांव अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि घायल सेमरावा गांव के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें