हादसे में घायल एक अन्य का चल रहा इलाज
निघासन। दौलतापुर से अपने फूफा वीरेंद्र के साथ जा रहे सूरज की बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। इससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में घायल वीरेंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है।
दौलतापुर गांव निवासी मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उसका 20 वर्षीय पुत्र सूरज मुर्गहा निवासी अपने फूफा वीरेंद्र के साथ बाइक से निघासन आ रहा था। खैरहनी से पहले निघासन से पलिया की ओर जा रही पिकअप की टक्कर लगने से बाइक चालक सूरज की मौके पर मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र घायल हो गए। उन्हें सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक सूरज के बाबा ब्रह्मादीन की बीमारी के चलते एक दिन पहले सोमवार को मौत हो गई थी। मंगलवार को सूरज की मौत से मां ऊषा और भाई नागेश समेत परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।