फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, लगी भीषण आग... दो युवक झुलसे

Fri, 15 May 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अरविंद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर राजापुर चौकी के पास बुधवार आधी रात बड़ा हादसा हो गया। राजापुर ओवरब्रिज के निकट ट्रक मोड़ते समय तेज रफ्तार बाइक पीछे से उसमें जा घुसी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक झुलस गए, जबकि ट्रक चालक समय रहते कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।
राजापुर चौकी के पास रात करीब 12 बजे के बाद ट्रक चालक वाहन को मोड़ रहा था। ट्रक में क्रॉकरी का सामान भरा था और उसे बरेली की ओर जाना था, लेकिन चालक गलती से बहराइच मार्ग की तरफ पहुंच गया। रास्ते का पता चलने पर चालक राजापुर ओवरब्रिज से नीचे उतरकर ट्रक मोड़ने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराकर उसमें फंस गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सड़क पर घिसट गई, जिससे चिंगारी निकली और बाइक धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही देर में आग ट्रक तक पहुंच गई। ट्रक में गत्तों में पैक क्रॉकरी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हाईवे पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब तीन बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और बाइक पूरी तरह जल चुके थे।
हादसे में घायल युवक खीरी थाना क्षेत्र के गांव हजारिया निवासी अरविंद पुत्र दिग्विजय और उसका फुफेरा भाई इंदर सिंह पुत्र रामपाल निवासी निघासन बताए गए हैं। दोनों बुधवार को गोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरविंद

अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें