फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिकअप से टकराई बाइक, मेला देखने जा रहे दो दोस्तों की मौत

Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक विपिन की फाइल फोटो
विज्ञापन
संपूर्णानगर। विशेनपुर गांव में मेला देखने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसा संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर बमनगर चौराहे के पास हुआ। दोनों युवकों की मौत की खबर से कमलापुरी कॉलोनी में मातम पसर गया। दोनों युवक अविवाहित थे।
विज्ञापन

भनपुरी खजुरिया चौकी क्षेत्र की कमलापुरी कॉलोनी निवासी विपिन आर्य (21) पुत्र शिवपूजन और पीयूष मिश्रा (23) पुत्र विजय मिश्रा आपस में गहरे दोस्त थे। शुक्रवार शाम दोनों बाइक (यूपी 31 सीएस 8441) से विशेनपुर गांव में लगा मेला देखने जा रहे थे। बमनगर चौराहे के पास पलिया से सेमरी की ओर जा रही पिकअप (यूपी 31 टी 5023) से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शाम करीब 7:49 बजे डायल 112 पर सूचना दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि 108 एंबुलेंस से दोनों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से उन्हें लखीमपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विपिन अपने पिता शिवपूजन की पांच संतानों में इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पीयूष अपने पिता विजय मिश्रा के दो बेटों और एक बेटी में से एक था। कमलापुरी के ग्राम प्रधान गुरबाज सिंह ने बताया कि गांव में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन दो युवाओं की मौत से शोक की लहर है।
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी है।

मृतक विपिन की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें