फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौका साइफन रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बाइक शारदानगर क्षेत्र में चौका साइफन की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के सुबह गांव ककरहा निवासी आकाश पुत्र मजनू (22) गांव के ही साथी मुजीब पुत्र माशूक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। अटकोहना गांव के पास चौका साइफन मोड़ पर कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से बाइक माइनर पर चढ़ गई। हादसे का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल मुजीब की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें