फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ गांव में क्रशर की साॅफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक अजीज आलम
विज्ञापन
सुंदरवल/ महेवागंज। फूलबेहड़-तेंदुआ मार्ग पर संचालित क्रशर में काम कर रहे मजदूर की सॉफ्ट में फंसकर मौत हो गई। मजदूर को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाने के तेंदुआ गांव निवासी साकिर मिस्त्री का बेटा अजीज आलम (33) गांव के पास नवनिर्मित गन्ना क्रसर में काम करता था। मंगलवार को भी वह रोज की तरह काम करने गया था। बताते हैं कि दोपहर 12 बजे अजीज क्रसर में अपना काम कर रहा था। इसी समय अजीज की जैकेट तेजी से घूम रहे इंजन की सॉफ्ट में फंस गई। इससे अजीज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्रसर में चीख पुकार मच गई। आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया। वहीं खून से लथपथ अजीज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीज आलम की मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें