फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, महिला की गिरकर मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। सड़क पर बने गड्ढे में शनिवार को बाइक उछलने से दुलही निवासी मजनू की 45 वर्षीय पत्नी कुसुम की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कुसुम दो-तीन दिन पहले निघासन में अपनी बेटी की ससुराल गई थीं। शुक्रवार दोपहर वह बस से लखाही पहुंचीं, जहां से उन्होंने घर फोन किया। सूचना पर उनका देवर बाइक से उन्हें लेने आया।
कुसुम देवर के साथ दोनों बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। दुलही-लखाही मार्ग पर गांव लखहा के पास शब्बीर अहमद उर्फ बंगाली के खेत के पास पुलिया के निकट सड़क के गड्ढे में बाइक उछल गई। इससे कुसुम संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं और अचेत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लखाही से दुलही तक करीब चार किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग एक वर्ष पहले बना था। अधिकांश सड़क ठीक है, लेकिन पुलिया के पास जर्जर होने से गड्ढे बन गए हैं, जो हादसे की वजह बने। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें