विद्याज्ञान परीक्षा में जिला टॉपर अभिषेक सिंह अपनी बहन खुशी सिंह और पिता के साथ। संवाद
बिजुआ। प्रदेश स्तरीय विद्याज्ञान परीक्षा में ब्लॉक बिजुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय संविलियन मन्ना टांडा के पांच छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें एक ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अध्यापक अगम त्रिपाठी ने बताया कि मंडल स्तरीय परीक्षा में छात्र अभिषेक सिंह पुत्र चरन सिंह ने 72 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान तथा उसकी बहन खुशी सिंह ने 37वीं रैंक, अखिलेश सिंह पुत्र कपूरी सिंह ने 38वीं रैंक, शिवम सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने 43वीं रैंक व सचिन सिंह पुत्र तिलकसिंह ने 46वीं रैंक हासिल कर विद्यालय व ब्लाक का नाम रोशन किया है। संवाद