फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा के 200 गांवों में तीन दिन बाद लौटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। तेज आंधी पानी में बुधवार को टूटा 132 केवी लाइन के टावर की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। इस दौरान कस्बा सहित दो फीडरों को शाहजहांपुर से नेपाल जाने वाली लाइन से जोड़ कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। इससे तीन दिन बाद करीब 200 गांवों के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। एसडीओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल और टूटी लाइनों के मरम्मत का कार्य चल रहा है जल्द ही शेष 300 गांवों की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में आंधी पानी से क्षतिग्रस्त 225 पोल व टावर के चलते करीब 500 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित की गई। आला अफसरों के निर्देश पर विभागीय अफसरों ने आनन फानन में शाहजहांपुर से नेपाल को जाने वाली 220 केवी लाइन से कस्बा सहित दो फीडरो को जोड़कर करीब 200 गांवों की सप्लाई शुक्रवार को दोपहर बाद बहाल कर दी। वहीं क्षेत्र में टूटे पोल व लाइनों को बदलने का काम तेज कर दिया गया है। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि लौखनियां गांव में टूटे टावर की मरम्मत की जा रही है। टावर ठीक होते ही क्षेत्र की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
फिलहाल जहां पर बिजली खंभे और तार अधिक क्षतिग्रस्त हैं वहां पर काम चल रहा है। गांव लौखनियां के पास से ही 220 केवी की बिजली लाइन नेपाल को गई है। इसी लाइन से बाईपास बनाकर क्षेत्र में विद्युत बहाल की गई है। बिजली सप्लाई ठीक होने तक यह वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार एसडीओ, धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें