फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतनाथ मेला कल, पहुंचने लगे श्रद्धालु

Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
gola - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- नाग पंचमी के बाद पहले सोमवार को लगता है मेला
विज्ञापन

नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को नगर में भूतनाथ का विशाल मेला लगता है। मान्यता है कि यहां फरियादियों की मन्नतें शीघ्र पूरी होती हैं। 
छोटी काशी के पौराणिक सावन मेले में यूं तो प्रत्येक सोमवार को लाखों की भीड़ उमड़ती है, नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को सड़कों पर श्रद्धालुओं का अपार रेला देखने को मिलता है। किदवंती है कि लंकाधिपति रावण भगवान शिव को कांवड़ में बैठाकर लंका लिए जा रहा था, भोलेनाथ को छोटी काशी का स्थल रमणीक लगा। उन्होंने रावण को लघुशंका लगा दी, रावण ग्वाले को कांवड़ थमाकर लघुशंका करने लगा, कांवड़ का भार अधिक होने पर चरवाहे ने कांवड़ जमीन पर रख दी।
भगवान शिव ने रावण से लंका जाते समय वचन लिया था कि उसे जहां रख दिया जाएगा, वे वहीं स्थापित हो जाएंगे। लघुशंका के बाद रावण ने कांवड़ जमीन पर रखी देखी तो नाराज होकर उसने चरवाहे का पीछा किया, चरवाहे ने रावण के भय से कुंए में छलांग लगा दी। चरवाहे के इस त्याग से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने चारवाहे को आशीर्वाद दिया कि सावन में नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को भूतनाथ के नाम से चरवाहे की पूजा होगी। तबसे यह मेला निरंतर लगता चला आ रहा है। यहां कई लाख श्रद्धालु कुएं में बेलपत्र अर्पित कर मंदिर में पूजा करते हैं।
विज्ञापन


हू-हू की करते हैं आवाज और गिट्टी से लिखते हैं फरियाद
गोला गोकर्णनाथ। मान्यताओं के अनुसार भूतनाथ के दिन आने वाले श्रद्धालु हू हू की आवाज से मंदिर में पूजा करते हैं और मंदिर की दीवारों पर गिट्टी से अपनी फरियाद भी लिखते हैं। मंदिर पर जगह के अभाव में अब लोग आसपास खड़ी पतावर में गांठ लगाकर अपनी मनौती मानते हैं। विश्वास है कि उनकी मन्नत एक साल में ही पूरी हो जाती है।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी ड्रोन की नजर
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह में सोमवार को लगने वाले भूतनाथ मेले में  छोटी काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं, भीड़ इतनी कि सड़कें सिमटी नजर आती हैं। नगर में नवागत सीओ अनुराग दर्शन की पहल और एसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में भूतनाथ मेला में ड्रोन कैमरे से नगर के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, सीओ अनुराग दर्शन, कोतवाल अशोक कुमार पांडे, एसएसआई जर्नादन प्रताप सिंह सहित पुलिस बल की मौजूदगी में ड्रोन का डेमो किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली की नवयुवक सुरक्षा एजेंसी के जतिन कुमार ने डेमो कराते समय बताया कि वह कई बार सैन्य सर्च आपरेशन में ड्रोन कैमरे के साथ शामिल हो चुके हैं। उन्होंने स्क्रीन पर ड्रोन से लिए गए धरती के चित्रों के स्पष्ट फुटेज दिखाए। उन्होंने बताया कि ड्रोन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भाग रहे वाहन का भी पीछा कर सकता है। सीओ ने सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए कहा कि ड्रोन नगर में किसी भी स्थान पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखेगा। हरकत होने पर तुरंत उस प्वाइंट को सर्च कर संदिग्ध तक पहुंचने में पुलिस को सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें