फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवतेरस पर भोलेनाथ का हुआ भव्य शृंगार

विज्ञापन
भगवान शिव का शृंगार करते भक्त।
विज्ञापन
शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर की सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सावन माह की शिवतेरस पर मंगलवार की रात शिव भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शिव मंदिर के गर्भगृह की साफ-सफाई के साथ रात नौ बजे पुजारी दिनेश चंद्र मिश्र ने पूजन सामग्री के साथ मंदिर में प्रवेश किया, जहां मंत्रोच्चार के बीच शिव के शृृंग का गंगाजल, दुग्ध, शहद, गन्ने का रस, घी से अभिषेक किया गया। उसके बाद जल से स्नान कराने के बाद चंदन से लेपन कर भगवान शिव को इत्र, पुष्प, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, पान, मिष्ठान अर्पित कर तरह-तरह के मोतियों से जड़े वस्त्र ओढ़ाए गए। इसके बाद पुजारी ने चांदी का मुकुट पहनाकर भगवान शिव का पूजन, आरती की। शृंगार पूजा के बाद भगवान शिव को शयन कराकर शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। अगले दिन बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों के कपाट पूजन आरती के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें