फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख रुपये गबन करने के मामले में सचिव सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

प्रधान के बिना हस्ताक्षर 4.17 लाख रुपये निकालने का मामला
लखीमपुर खीरी/ निघासन। ग्राम पंचायत सिंगाही देहात में प्रधान के बिना हस्ताक्षर 4.17 लाख रुपये निकालने के मामले में चार सदस्यीय टीम की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सचिव को सस्पेंड कर दिया है।
सिंगाही देहात के सचिव विवेक सिन्हा पर प्रधान सुप्रिया गुप्ता ने बिना उनके हस्ताक्षर से 25 सितंबर 2021 से एक मई 2022 के बीच 4.17 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया था। उनके फर्जी बिल बनाकर विकास कार्य दिखाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि जब प्रधान ने खाता चेक कराया तो पैसा निकाले जाने की बात पता चली। इस मामले में डीपीआरओ ने डीआरडीए के अभियंता प्रदीप वर्मा, बीडीओ राकेश कुमार सिंह समेत चार लोगों से जांच कराई। जांच में करीब 40 हजार रुपये की मिट्टी पटाई का फर्जी बिल बनाने समेत प्रधान द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर सचिव विवेक सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया है।
जांच टीम ने पंचायत भवन में मिट्टी पटाई के कार्य पर व्यय की गई धनराशि 5343 रुपये की रिकवरी करने की संस्तुति की है। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने डीएम व सीडीओ से अनुमोदन लेकर सचिव के विरुद्घ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में सचिव विवेक सिन्हा को जिला मुख्यालय से संबद्घ किया गया है। डीपीआरओ ने एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के अंदर आरोप पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पहले ही मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। दोबारा जांच में भी शिकायत सही पाई जाने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें