फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी में भीरा के सफाईकर्मी की बुखार से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो धर्मेंद्र वाल्मीकि
विज्ञापन
मैलानी। भीरा नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत नगर निवासी एक युवक की बुखार से मौत हो गई। यहां बुखार से यह दसवीं मौत है। अचानक हुई मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहल्ला दामोदरपुर निवासी धर्मेंद्र वाल्मीकि पुत्र रामचंद्र 26 वर्ष नगर पंचायत भीरा में दैनिक सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पिता रामचंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र को रविवार को बुखार आया था। दवा लेने पर ठीक हो गया। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो निजी अस्पताल, फिर पीएचसी में दिखाया। हालत अधिक बिगड़ने पर वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, लेकिन लखीमपुर ले जाते समय रात लगभग तीन बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजन के मुताबिक- जांच में प्लेटलेट्स कम निकली थीं। उधर, सीएचसी अधीक्षक बांकेगंज का कहना है मरीज जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए थे।
विज्ञापन


दस मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं
मैलानी। पिछले करीब दो माह से फैले बुखार से यहां अब तक दस लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी इस ओर गंभीरता नहीं बरत रहा। अधिकांश मामलाें में पीड़ितों में प्लेटलेट़्स कम होने की शिकायत रही। स्वास्थ्य विभाग प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू नहीं मानता है। विभाग के मुताबिक- प्लेटलेट्स कम होना डेंगू की पुष्टि नहीं करता। डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच से ही होती है। यह सुविधा जिला मुख्यालय पर है।
यहां बता दें कि बुखार से अब तक काली मंदिर निवासी नितिन वाल्मीकि (23) पुत्र लालाराम, रेखा देवी (45) पत्नी राकेश कुमार, पुराना बाजार निवासी बीए की छात्रा शबनम (20) पुत्री मुस्तफा, पंचायत वार्ड निवासी मुकेश (10) पुत्र राजू, पूजा (10) पुत्री रामपाल कारीगर, पुराना बाजार खुटार रोड निवासी सरोज पत्नी दिनेश टेलर, खुटार रोड पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले अवधेश (40) पुत्र मोहन, ग्राम सुखचैनापुर निवासी बबलू की आठ माह की मासूम पुत्री की मौत पिछले दो माह के भीतर बुखार से हो चुकी है। संवाद





बिजुआ में डेंगू के मिले नौ संदिग्ध, बुखार रोगियों की संख्या 50 पार



बिजुआ। मंगलवार को किट जांच में सात लोग डेंगू से संक्रमित मिले हैं। भवेश शंकर शुक्ला, किरन शुक्ला, योगेश शुक्ला, विजय शुक्ला एवं सीटू गुप्ता, मीरा गुप्ता, अंशिका गुप्ता व मोहम्मद आरिफ की किट से जांच करने पर डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लिए रेफर किया गया है।



इसके अलावा गांव निवासी निसार, अमरजहां, विद्यासागर शुक्ला, अरुणा देवी शुक्ला, बड़े भैया शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला व इनकी पत्नी प्रीति शुक्ला, पंकज शुक्ला, दीपक शुक्ला, प्रिया शुक्ला, राम दर्शन मिश्रा, अंजू मिश्रा, शिवांशु मिश्रा, राम नरेश मिश्रा, सरोजनी देवी, सुनीता मिश्रा, अनीता मिश्रा, अंजनी मिश्रा, मधु देवी, अंजू मिश्रा, त्रिभुवन लाल मिश्रा, आरती मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, आयुष मिश्रा आदि बुखार की चपेट में हैं। संवाद







रैपिड टेस्ट की जांच में करीब आठ लोगों में डेंगू बुखार की संभावित पुष्टि हुई है। इसकी कंफर्म जांच एलाइजा टेस्ट से होगी। इसलिए मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर एलाइजा टेस्ट के लिए कहा गया है। हालांकि बुधवार को कस्बे में टीम भेजकर बुखार रोगियों की जांच कराई जाएगी।



- डॉ. सुभाष वर्मा, अधीक्षक, सीएचसी बिजुआ







रोस्टर बनाकर सफाई कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिस ग्राम पंचायत में सफाई आदि न होने की शिकायत आएगी, वहां के सफाई कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी। - अवनीश त्रिपाठी, सहायक खंड विकास अधिकारी

फाइल फोटो धर्मेंद्र वाल्मीकि

फाइल फोटो धर्मेंद्र वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें