फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अमरनाथ में एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा भंडारा

विज्ञापन
बाबा बर्फानी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना होते वाहन।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। श्रीशिव सेवक दिल्ली शाखा लखीमपुर खीरी टीम की मौजूदगी में श्री अमरनाथ बर्फानी बाबा की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगने वाले 27वें भंडारे के लिए श्री शिव सेवकों का दूसरा जत्था रवाना किया गया है।
विज्ञापन

यह जत्था श्री शिव सेवक वृद्ध आश्रम से रवाना किया गया। इसमें भजन संध्या और भंडारे का प्रबंध किया गया है। श्री शिव सेवक शाखा खीरी के अनिल जलोटा ने बताया कि भंडारा पोषपत्री (पलगांव साइड) में एक जुलाई से 31 अगस्त तक लगाया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की खाद्य सामग्री शुद्ध देसी घी से तैयार की जाती हैं। इस बार जो यात्री भंडारे पर रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे, उनको नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था कमेटी की तरफ से निशुल्क की जाएगी। भंडारे को कमेटी के अनिल जलोटा, योगेंद्र शुक्ला, अनिल, रमेश निझावन, चिराग सचदेवा, राजे जी, राजकिशोर, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनीत, संजीव, ताराचंद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें