फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाकियू ने सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग की

Tue, 19 Aug 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (अवध) ने जिलाध्यक्ष बाबा सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को 15 दिनों में सुनिश्चित करने, गन्ना खरीद मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, रासायनिक खाद की अनुपलब्धता को दूर करने व फसलों की उत्पादकता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के उपाय करने का अनुरोध किया गया है।
साथ ही बैंकिंग अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए पासबुक में प्रविष्टि न करने, ब्याज दरों में असमानता और मृतक के खाते से धन निकासी में वारिसों को परेशान करने की शिकायत की गई। इसके अलावा चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, चकमार्ग और नहर की व्यवस्था, अंबेडकर पार्कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण, लखीमपुर-अलीगंज मार्ग पर नाला निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी लैब स्थापना और स्वामित्व योजना में तेजी लाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने पशुपालन योजना के लिए ग्रामवार शिविर, विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत प्रशिक्षण, जन सेवा केंद्रों पर मनमानी वसूली पर रोक लगाने और पूर्व प्रधान निर्मल कौर को सामुदायिक शौचालय निर्माण के भुगतान की मांग की है। यूनियन कार्यालय से चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई का अनुरोध भी किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में सौंपे गए ज्ञापनों पर कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से इन बिंदुओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें