लखीमपुर खीरी। जन आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करने पहुंचीं श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि केंद्र और राज्य में जब से भाजपा सरकार आई है तब से चिकित्सा व्यवस्था बेहतर हुई है। कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाएं संचालित हैं, जिससे हर व्यक्ति को सीधे-सीधे लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में नए केंद्र भी संचालित किए गए हैं।
ग्राम पंचायत सौठन में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है। मुख्य अतिथि श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्रा व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत, संदीप प्रधान रामकुमार, प्रधान संजय, प्रधान रामसागर, प्रधान राजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद