फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल अनिवार्य : कमांडेंट

Wed, 14 Jan 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा बॉर्डर पर पुलिस के अधिकारियों के साथ वार्ता करते एसएसबी अधिकारी। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
पलियाकलां/गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को गौरीफंटा चेक पोस्ट पर एसएसबी और पुलिस के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें सीमा सुरक्षा से जुड़े गंभीर पहलुओं पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई। बैठक में कमांडेंट ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है। चर्चा में सीमा पार से होने वाली तस्करी को पूरी तरह रोकने और चेक पोस्ट से आने-जाने वाले संदिग्धों की सख्त निगरानी करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने सहमति जताई कि भविष्य में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए दोनों बल सूचनाओं का आदान-प्रदान और अधिक तेजी से करेंगे। इस मौके पर एसएसबी की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी माधव चंद्र घोष और सहायक कमांडेंट रवी कुमार समोता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस की और से बैठक का नेतृत्व थानाध्यक्ष जितेद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत किया जाएगा, ताकि देश विरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें