निकटवर्ती बोझिया स्थित बॉ स्कूल की छात्राओं ने तख्तियों में स्लोगन लिखकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की अलख जगाई। इस दौरान उन्होंने प्रांगण के अंदर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने लोगाें से उन्हें बचाने और पढ़ाने की अपील की।
बॉ स्कूल बोझिया की वार्डेन निशी पांडे के निर्देशन में छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया। छात्राओं ने शिक्षिका रीता भास्कर एवं सरिता शुक्ला के सहयोग से तख्तियों पर स्लोगन लिखकर समाज से बेटी बचाओ-पढ़ाओ की मार्मिक अपील की। साथ ही बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का संदेश दिया। इस मौके पर वार्डेन निशी पांडे, सरिता शुक्ला, रीता भास्कर, संगीता वर्मा, अंजली दीक्षित, राजर्षि शुक्ल, सुरेंद्र कुमार सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।