विशेनपुरी गांव के पास एक खेत में बाघ दिखाई दिया है। इससे लोगों में दहशत है और वह खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। विशेनपुरी निवासी हयात मोहम्मद के खेत में एक बाघ आ गया, जिसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और लोगों में दहशत फैल गई।
डर के कारण गांव वाले अब खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। उनका मानना है कि बाघ किसी खेत में छिपा बैठा है। बाघ के पगमार्क भी खेत में मिले हैं। लोगों ने वन विभाग से बाघ की तलाश कर उसे जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है।