फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों को मिलेगा सीएम आवास

Wed, 05 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जीरो पॉवर्टी वाले लाभार्थियों को भी पक्का आवास का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए अलग से व्यवस्था की है। जिले में 13471 से अधिक लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं, इसमें 2540 लाभार्थियों को आवास देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेष जल्द अन्य को भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में 3771 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य आया था। इसके के लिए ब्लाॅकवार सत्यापन कराया तो 1231 ही लाभार्थी मिले, जिनको आवास का लाभ दिया जा रहा है। इधर, जनपद में 13471 परिवार जीरो पॉवर्टी में चिह्नित किए गए हैं। जिनके पास पक्का आवास नहीं है।
मुख्यमंत्री वाले लक्ष्य में शेष 2540 आवास का लाभ जीओ जीरो पॉवर्टी व अन्य लाभार्थियोंं को दिए जाएंगे। शेष जीरो जीरो पॉवर्टी वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि लाभार्थियों को आवास देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें