फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव परिवार की प्रतिमाओं की निकली शोभा यात्रा

Mon, 08 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
shiv - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान को कराया गया शयन
विज्ञापन

श्री रामजानकी मंदिर में सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को बेदी पूजन कर शिव परिवार की नवीन प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई।
देव प्रतिमाओं का पूजन के बाद उन्हें खुली कार में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। बैंडबाजों की धुन, घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि के साथ भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गणेश जी, श्री हनुमान जी, श्री राधाकष्ण जी, श्रीराम लक्ष्मण, सीताजी, शिव पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी जी की सजीव झांकियों को ट्रैक्टर ट्रालियों और सजीव घोड़ों से सजे रथ में चल रहीं थी। पूजन और शोभायात्रा में दया नारायन राठी, केशव अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, महेश पटवारी, श्रवण माहेश्वरी, दौलतराम अग्रवाल, देवीप्रसाद केडिया, मुकेश राठी, सुरेश अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अल्का गर्ग, गीता गट्टानी, कविता गट्टानी, पंकज हालन, अर्चना हालन, आचार्य राजेश शास्त्री, रजनीश बाजपेयी, राजीव शुक्ल, अनुज, दुर्गेश, पवन मिश्र, कालीचरन मिश्र आदि मौजूद रहे। साथ ही श्रीरामजानकी मंदिर में स्थापित होने के लिए देव प्रतिमाओं का षोडषोपचार पूजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें