फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी निवासी एक युवक की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान परिजनों की निगाह मृतक के शरीर पर पड़ी। मृत शरीर पर काले-नीले धब्बे देखकर वे हैरान हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव पटेहरा निवासी संगीता देवी ने बताया कि पति तीरथराज ने बुधवार देर रात 11 बजे अचानक हाथ-पैर में दर्द होने की बात बताई। इस पर परिजन उन्हें ई-रिक्शे से अमृतागंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए, जहां पर मेडिकल व्यवसायी के पुत्र ने तीरथराज को एक इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही उनके पति की हालत और बिगड़ने लगी। यह देख मेडिकल व्यवसायी ने तीरथराज को जिला अस्पताल ले जाने की बात कही।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही तीरथराज की मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान घर आए रिश्तेदारों की नजर शव पर आए काले-नीले धब्बों पर पड़ी। उन्होंने परिजनों से जिक्र किया। गलत दवा के चलते मौत होने की बात पता चलने पर परिजनों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। मृतका की पत्नी ने सीएमओ को भी पूरे प्रकरण के बारे में लिखित शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें