फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-बस्ती हाईवे के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती रोड के 103 किलोमीटर 103 से भूतनाथ मार्ग में 1.695 तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। इसकी लंबाई 1.695 किलोमीटर है, जिसकी लागत 451.11 लाख रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह रोड पीलीभीत-बस्ती हाईवे एनएच-730 के किमी 103 से बाएं निकलकर जिले की महत्वपूर्ण सीतापुर- गोला अलीगंज- बिजुआ रोड एसएच-135 किमी 68 पर मिलता है। इस मार्ग के किमी एक पर प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर स्थित है। इस रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने से पीलीभीत-बस्ती रोड एनएच-730 एवं सीतापुर-गोला-अलीगंज-बिजुआ मार्ग एसएच-135 के बाईपास के रूप में कार्य करेगा। गोला कस्बा के लगभग एक लाख से अधिक जनसंख्या की आबादी को आवागमन के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। शिव मन्दिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें