गोला गोकर्णनाथ। नगर के सिनेमा रोड निवासी एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के जर्मन शेफर्ड प्रजाति के दो कुत्तों की पालतू मधुमक्खियों के काटने से मौत के मामले में दो व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिनेमा रोड निवासी डॉ राजीव श्रीवास्तव की पुत्री मीनल श्रीवास्तव ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि पड़ोस में एक मैरिज लॉन के मालिक अजय वर्मा एवं विजय वर्मा ने मधुमक्खियां पाल रखी है। 12 मार्च की दोपहर दोनों भाइयों ने शहद निकालने के उद्देश्य से बिना किसी पूर्व सूचना मधुमक्खियां उड़ा दीं। मधुमक्खियों के काटने से मकान की छत पर टहल रहे डॉक्टर के दो कुत्तों की मौत हो गई। आरोप है कि पूर्व में भी मधुमक्खियां कई बार लोगों को काट चुके हैं। घटना के बाबत बात करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।