फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोकशी रोकने में नाकाम पढुवा चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 15 Mar 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र में बड़े पैैमाने पर गोकशी किए जाने के मामले का भंडाफोड़ होने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कार्रवाई करते हुए पढुआ चौकी इंचार्ज को निलंबित किया है। इससे पहले सोमवार को सीओ निघासन और थाना प्रभारी का यहां से तबादला हुआ था।
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र के पठाननपुरवा में मांस बिक्री का लाइसेंस लेकर गोवंश समेत अन्य मवेशियों को काटा जा रहा था। इस संबंध में लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं। पठाननपुरवा में मांस बिक्री के लिए छह लोगों के लाइसेंस बनें हुए है, जिन्होंने अभिलेखों में बरेली के स्लॉटर हाउस से मांस लाकर बिक्री किया जाना दर्शाया है। मामले में लगातार शिकायतें मिलने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ पलिया के नेतृत्व में जांच करवाई थी। जिसमें पुलिस टीम ने छापा मारते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा था।
मौके से डेढ़ क्विंटल गोमांस के अलावा बड़े पैमाने पर स्लाटर हाउस के उपकरण बरामद हुए थे। मामले में पुलिस की मिलीभगत को लेकर एसपी ने पढुवा चौकी इंचार्ज को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें