फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मानव-वन्यजीव संघर्ष न हों, इसके लिए सतर्कता बरतें

विज्ञापन
दुधवा पर्यटन परिसर में बैठक करतीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमुरी। स्रोत डीटीआर
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा मौत के घाट उतारी जाने वाली बाघिन व किशनपुर क्षेत्र की मैलानी रेंज में बाघ की कार की चपेट में आने से हुई मौत के बाद लखनऊ के आला अफसर सतर्क हो गए हैं। रविवार देर शाम लखनऊ से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमुरी यहां पहुंचीं। उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक कर मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए सतर्कता बरते के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित बैठक में अनुराधा वेमुरी ने कहा कि सभी अफसर जंगल से सटे गांवों में मानव-वन्यजीव संघर्षों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। उन्हें जंगल में जाने से रोकें ताकि वन्यजीवों का मानव से संघर्ष कम हो सके। उन्होंने कहा कि सभी रेंजों में गश्त बढ़ाते हुए वन्यजीवों की निगरानी करें। पेट्रोलिंग के जरिए जंगल से सटे गांवों पर नजर रखें। तार फेंसिंग को लेकर भी उन्होंने दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही फुलवरिया गांव में बाघिन की मौत और भीरा-पलिया मार्ग पर कार की टक्कर से हुई बाघ की मौत को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके उपाय तलाशने की भी बात कही। बैठक में दुधवा के एफडी डॉ. एच राजामोहन, डीडी डाॅ. रंगाराजू टी, वार्डेंन महावीर सिंह समेत सभी रेंजों के वनाधिकारी मौजूद रहे।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें