फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरतें सावधानी... मोबाइल की लत नजर कर रही कमजोर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नेत्र परीक्षण करते नेत्र सहायक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की लगभग 80 फीसदी आबादी मोबाइल के भरोसे हैं। स्मार्ट फोन की लत ऐसी लगी है कि 24 घंटे लोग फोन से चिपके रहते हैं। 24 घंटे में लोगों का 16 से 18 घंटे स्क्रीन टाइम मिल रहा है। मोबाइल के बेजा इस्तेमाल से जहां तमाम मानसिक तनाव पैदा हुए हैं, वहीं सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ा है। जिला अस्पताल की नेत्र विभाग की ओपीडी में रोजाना सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

मोबाइल एवं कंप्यूटर का अत्यधिक प्रयोग करने से कम उम्र में बच्चों को चश्मा लगने के साथ कई अन्य बीमारियां हो जा रही हैं। नेत्र सर्जन डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि आंखों की सुरक्षा के लिए ही साल अक्तूबर माह के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। ताकि लोगों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा सके। मौजूदा समय में बच्चे मोबाइल और कंप्यूटर से चिपके रहते हैं। इससे आंखों को नुकसान पहुंचता है।
ऐसे में कम उम्र में ही बच्चों को चश्मा लग जा रहा है। इसलिए इनके इस्तेमाल में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बदलती जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी से भी आंखों में समस्याएं बढ़ी हैं। शुगर से लेकर हाई ब्लड प्रेशर आंखों का दुश्मन है। इसलिए इन बीमारियों से बचाव करें।
विज्ञापन


आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ट्रिपल 20 का फार्मूला
नेत्र सर्जन डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन ने 20/20/20 फार्मूला ईजाद किया। जिसका पालन हर 20 मिनट पर कम से कम 20 फिट की दूरी पर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक ध्यान से देखकर किया जा सकता है। वहीं मोबाइल व कंप्यूटर पर काम करते समय पलकों को झपकाते रहें।

बिना डॉक्टर की सलाह न डालें आंखों में दवा
नेत्र सर्जन बताती हैं कि अक्सर लोग बाजार से आई ड्रॉप खरीदकर डालने लगते हैं। यह सही नहीं है। दवा सदैव डॉक्टर की सलाह से ही डालें। ज्यादा दिन तक ड्रॉप डालने से आंखों में संक्रमण भी हो सकता है।
विज्ञापन


नेत्र विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे मरीज- करीब 200
युवाओं की संख्या- 60 से 70
बच्चों की संख्या- 25 से 30


इसका रखें ध्यान
1. हरी सब्जियाें व फलों का सेवन करें।
2. धूम्रपान आदि न करें।
3. नियमित व्यायाम करें
4. धूप से बचने के लिए अच्छी गुणवत्ता का चश्मा पहनें।
5. कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहें और हर 20 मिनट पर आंखों को आराम दें।
6. आंखों की नियमित जांच कराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें