फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्क्रब ड्रेस में अस्पताल पहुंची डॉक्टर, सर्जन बोले- यह क्या है

विज्ञापन
एमसीएच विंग इसी में चलता है अस्पताल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक सर्जन के महिला डॉक्टर की ड्रेस पर कमेंट करने पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला चिकित्सक ने सीएमएस सहित मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से शिकायत की है। उधर, सीएमएस से मिलकर नाराजगी जताने पहुंचे महिला के एक जानने वाले ने शुक्रवार को सर्जन को देख लेने की धमकी दी है। ड्रेस पर सवाल उठने से भले ही महिला डॉक्टर नाराज हों, मगर प्रधानाचार्य महिलाओं का ड्रेस कोड भारतीय परिधान बता रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के लिए ड्रेस कोड लागू है, जिसे पहनकर आना अनिवार्य है। इन निर्देशों का पालन न तो पालन पुरुष डॉक्टर करते हैं और न ही महिला चिकित्सक। बृहस्पतिवार को सीएमएस कक्ष में महिला चिकित्सक स्क्रब ड्रेस (ऑपरेशन कक्ष की ड्रेस) में उपस्थिति लगाने पहुंची। इस पर वहां मौजूद एक सर्जन ने महिला डॉक्टर को ड्रेस कोड का पाठ पढ़ाया, जो महिला चिकित्सक को नागवार लगा। बताते हैं कि सर्जन ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि जिला अस्पताल है। स्क्रब ड्रेस यहां के लिए उचित नहीं है। यदि इसी ड्रेस में आना था तो एप्रिन पहन लेना चाहिए था।
इस पर महिला चिकित्सक ने नाराजगी जताते हुए पति और परिजनों को मामले से अवगत कराया। दोपहर में पहुंचे एक परिजन ने सीएमएस से नाराजगी जताई और शुक्रवार को देख लेने की धमकी देकर चले गए। महिला चिकित्सक की ड्रेस और इस पर की गई टिप्पणी जिला अस्पताल मोतीपुर से लेकर शहर तक चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन



हाजिरी लगाने के दौरान स्क्रब ड्रेस में आई महिला डॉक्टर को सामान्य ड्रेस में आने के लिए सर्जन ने टोक दिया, जो उन्हें बुरा लगा। महिला डॉक्टर के एक मिलने वाले आए थे। सर्जन ओटी में थे। इस पर उन्होंने शुक्रवार को आने के लिए कहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझा दिया जाएगा।
- डॉ. आईके राम चंदानी, सीएमएस, जिला अस्पताल
नियमानुसार पुरुष डॉक्टर को पैंट-शर्ट और महिला को भारतीय परिधान (साड़ी या फिर सलवार सूट) पर एप्रिन पहनकर अस्पताल आना चाहिए। स्क्रब ड्रेस सिर्फ ओटी के लिए है, न कि ओपीडी के लिए। दोनों को बुलाकर समझा दिया गया है। अब कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र गोयल प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें