फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में तीन दर्जन बीडीसी सीटों के परिणाम

Sun, 01 Nov 2015 11:42 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर हुई मतगणना में शाम छह बजे तक करीब तीन  दर्जन बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके थे । रोक के चलते विजयी उम्मीदवारों की जीत का जश्न फीका रहा। हालांकि इसके बाद भी कुछ ने रंग गुलाल खेल कर अपनी हसरत को पूरा कर लिया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 16 से रामसागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 625 वोटों से हराकर सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। रामसागर को जहां 664 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार को मात्र 39 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि वार्ड संख्या 41 से राजविंदर कौर ने 25 वोटों से, वार्ड 47 से योगेंद्र ने 17 वोटों से, वार्ड 93 से संजय ने सौ वोटों से, वार्ड 08 से सरिता बंसल ने 8 वोटों से, वार्ड 73 से देवेंद्र कुमार गट्टू ने 78 वोटों से, वार्ड 42 से प्रीति देवी ने 29 वोटों से, वार्ड 56 से इंद्रजीत कौर ने 127 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की।
इसके साथ ही वार्ड संख्या 74 से महेश कुमार ने 14 वोटों से, वार्ड 55 से गुंजा ने 33 वोटों से, वार्ड 02 से संगीता देवी ने 38 वोटों से, वार्ड 94 से अनीता देवी ने 105 वोटों से, वार्ड 57 से लालू प्रसाद ने 28 वोटों से, वार्ड 43 से संगीता ने 172 वोटों से, वार्ड 21 से लालमन ने 189 वोटों से, वार्ड 78 से बिंदूरानी ने 73 वोटों से, वार्ड 95 से संजीत कुमार ने 135 वोटों से, वार्ड 18 से महेश कुमार ने 41 वोटों से, वार्ड 09 से पूरनलाल ने 03 वोटों से तथा वार्ड 44 से राघवेंद्र शुक्ला ने 75 वोटों से जीत हासिल की। इसके अलावा वार्ड संख्या 24 से सतीश मणि, वार्ड 01 से सेवाराम, वार्ड 22 से रामकुमार, वार्ड 13 से गुरदयाल, वार्ड 07 से फातिमा, वार्ड 14 से रामपाल, वार्ड 25 से प्रमिला, वार्ड 23 से भदई, वार्ड 17 से प्रमोद कुमार, वार्ड 48 से सुनैना, वार्ड 27 से मीना, वार्ड 19 से चंद्रा देवी, वार्ड 58 से संजय, वार्ड 30 से बालकिशन, वार्ड 92 से प्रदीप कुमार, वार्ड 50 से शिवानंद, वार्ड 29 से रामेश्वर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पलिया द्वितीय पर किरन,  तृतीय पर लाल जी, चतुर्थ बख्शीश कौर, पंचम पर सोमवती राना आगे
पलियाकलां। मतगणना में देरशाम तक उलट-फेर का दौर चलता रहा। शाम छह बजे तक हुई गणना के मुताबिक जिला पंचायत पलिया द्वितीय की सीट पर किरन वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रियाज अहमद मुन्ना से करीब 11 सौ वोटों से आगे चल रहीं थीं। जब कि पलिया तृतीय सीट पर लाल जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चौथी प्रसाद से करीब दो सौ पांच वोटों से आगे चल रहे थे। पलिया चतुर्थ सीट पर बख्शीश कौर अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 871 वोटों से बढ़त बनाए हुए थीं। पलिया पंचम सीट पर सोमवती राना अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजयलक्ष्मी से 332 वोटों से आगे चल रहीं थीं। पलिया प्रथम सीट को छोड़ सभी सीटों पर देरशाम तक मतगणना जारी थी और उलट पलट का दौर भी चल रहा था। आगे की गिनती में उम्मीदवार आगे पीछे हो सकते हैं।
सात बीडीसी सदस्य हो चुके निर्विरोध निर्वाचित
114 बीडीसी में से सात निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी सूरमा प्रथम वार्ड संख्या 11, चमेली देवी सूरमा द्वितीय वार्ड संख्या 12, विश्राम सिंह बरबटा वार्ड संख्या चार, रामनिवास बेलडांडी वार्ड संख्या पांच, अमर नाथ मिर्चिया वार्ड संख्या 35, छेद्दू महंगापुर वार्ड 51 और रेवती देवी सूढ़ा शामिल  हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें