फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अव्यवस्थाओं के बीच बेसिक की खेल प्रतियोगिताएं संपन्न

विज्ञापन
खेल में हिस्सा लेती छात्राएं।
विज्ञापन
ओवरऑल चैंपियन रहा ब्लॉक पलिया, उपविजेता रहा निघासन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपदीय बेसिक शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में शुरू हुई, जिसका समापन शनिवार को हुआ।
खेल मैदान पर दोनों दिन अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं न तो जिम्मेदारों ने मैदान की सफाई कराना जरूरी समझा और न ही मैदान पर घूम रहे गोवंश को ही भगाना। ऐसे में गंदगी और गोवंशीय पशुओं की मौजूदगी में प्रतियोगिता होती रही। वहीं कुश्ती के लिए छात्र अखाड़ा तैयार करते दिखे। इसमें 96 अंक लाकर ब्लॉक पलिया चैंपियन और 89 अंक लाकर ब्लॉक निघासन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद धौरहरा रेखा वर्मा ने किया। उन्होंने विजेताओं को इसी तरह जीत का लोहा मनवाते रहने के लिए प्रेरित करते हुए शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल को जरूरी बताया। साथ ही उपविजेता टीम को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विजेता टीम को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, विधायक गोला अमन गिरि, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विजेता बच्चों की प्रशंसा कर पुरस्कृत किया।
ये बने विजेता
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पसगवां की नामिका प्रथम, 100 मीटर में सदर संध्या प्रथम, 200 मीटर में नकहा की मुस्कान प्रथम, 400 मीटर में फूलबेहड़ की रानी सिंह प्रथम रहीं। लंबी कूद में फूलबेहड़ की बबिता प्रथम, कबड्डी में रमियाबेहड़ विजेता, पलिया उपविजेता रहा। वहीं खो-खो में पलिया विजेता और मितौली उपविजेता रहा। बालक वर्ग में रमियाबेहड़ के अंकेश 50 से लेकर 400 मीटर की दौड़ में प्रथम रहे। लंबी कूद में फूलबेहड़ के कपिल प्रथम, कबड्डी में निघासन विजेता एवं मितौली उपविजेता रहा। खो-खो में निघासन विजेता एवं पलिया उपविजेता रहा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय वर्ग के विजेता
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यायल वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में कुंभी की आरुही, 200 मीटर में बाकेगंज की लवी, 400 मीटर में मितौली की निधि व 600 मीटर में पलिया की संजना प्रथम रहीं। लंबी कूद में वनग्राम पलिया की संजना, ऊंची कूद में बाकेगंज की अस्मिता, गोलाक्षेपण में लखीमपुर की आकांक्षा एवं चक्रक्षेपण में बेहजम की शालिनी प्रथम रहीं। कबड्डी में मितौली विजेता एवं वनग्राम पलिया उपविजेता रहा। खो-खो में वनग्राम पलिया विजेता, कुम्भी उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में वनग्राम पलिया विजेता एवं निघासन उपविजेता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें