संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इसमें पहला मैच बसही और मझगईं की टीमों के बीच हुआ। जिसमें बसही की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल को शुरू कराया। पहले दिन मझगईं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी बसही की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
चार विकेट से उद्घाटन मैच बसही की टीम ने अपने नाम किया। कमेटी के सदस्य जावेद ने बताया कि टूर्नामेंट में कई जगहों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मैच देखने के लिए दर्शकों की भी भीड़ लग रही है। संवाद