फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोड पार कर रहे बराती की वाहन से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। मंगलवार की रात ग्राम छत्तीपुर से बरात से घर लौट रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जार निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद्र वर्मा पुत्र बंधा लाल की रोड पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सतीश शराब के नशे में धुत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुटार रोड पर सड़क क्रॉस करते वक्त उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैदराबाद पुलिस ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि अस्पताल की ओर से उनके पास मेमो आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें