फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बप्पा की प्रतिमाओं से बाजार गुलजार, पंडालों में स्वागत की तैयारी

Fri, 11 Sep 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुकान पर गणेश प्रतिमा की खरीदारी करती युवती। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार गणपति की प्रतिमाओं से गुलजार हैं और शहर में पंडाल सजाने की तैयारी चल रही है। 14 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों के मुताबिक कहीं पांच, कहीं सात तो कहीं 11 दिन तक पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर छोटी से बड़ी गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। सबसे अधिक दुकानें संकटा देवी मंदिर के पास लगी हैं।
दुकानदार मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। उनके यहां 100 से 2500 रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। लोग लखनऊ समेत अन्य स्थानों से भी प्रतिमाएं खरीदकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

पीतल की प्रतिमाओं के दुकानदार संजय ने बताया कि उनके यहां भी बिक्री शुरू हो गई है। लोग घरों में स्थापना के लिए पीतल की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 300 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये से अधिक तक है।
शहर में सुभाष पार्क, गल्ला मंडी, इमली चौराहा, राजापुर मंडी, मेला मैदान रोड समेत कई स्थानों पर पंडाल लगाए जाते हैं। यहां प्रतिदिन आरती, भंडारा और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। घरों में भी लोग गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन के समापन पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
पर्व को लेकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजक पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गणेश चतुर्थी पर जिलेभर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें