फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल के चलते वित्तीय चक्का जाम 

Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक कमियों ने जुलूस निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

225 शाखाओं के 2100 बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर 
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के  बैनर तले विभिन्न बैंक यूनियनों ने मंगलवार को हड़ताल रखी। इसके चलते बैंकों में ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल के चलते लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। शहर के अधिकतर एटीएम भी दोपहर बाद खाली हो गए। 
जिले में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और संयोजक चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में 225 बैंक शाखाओं के 2100 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे नकदी और क्लीयरिंग का करीब 1000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताली कर्मचारी इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में शहर में जुलूस भी निकाला। 
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने यह हड़ताल बैंकिंग श्रम सुधार, श्रम संगठन अधिकारों में सरकार का दखल, स्थाई कार्यों की आउट सोर्सिंग, कर्मचारियों/ अधिकारियों को विमुद्रीकरण के दौरान अतिरिक्त कार्य की प्रतिपूर्ति न देने, बैंकों में सभी संवर्गों की भर्ती करने, केद्र सरकार की तरह अनुकंपा पर नियुक्ति, ग्रेच्युटी और अन्य देयताओं पर आयकर न काटने आदि मांगों को लेकर की थी।
इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय कार्यालय पर हुई धरना सभा को यूनाइटेड फोरम के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, संयोजक चंद्रशेखर मिश्र, यूपीबीयू के जिलाध्यक्ष अमर नाथ खत्री, महामंत्री अतुल मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, एनसीबी के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्र, इलाहाबाद बैंक आफीसर्स यूनियन के अध्यक्ष नितिन शुक्ला, महामंत्री रजनीश शर्मा, जिला सहकारी बैंक यूनियन अध्यक्ष राजीव मिश्र, इलाहाबाद स्टाफ यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए अपनी मांगें रखीं। 
इस मौके पर इलाहाबाद बैंक की शकुंतला, रहमत अंसारी, पंकज दीक्षित, शैलेंद्र कश्यप, स्टेट बैंक के विजय तिवारी, राजीव भल्ला, बैंक आफ बड़ौदा, के आरके शुक्ला, कुंदन कुमार, ग्रामीण बैंक से राजेश यादव, यूनियन बैंक के नीलेश गुप्ता, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बा स्थित स्टेट और इलाहाबाद बैंक में मंगलवार को ताला लटका रहा। इसके चलते दूर-दराज इलाके से बैंक में लेन-देन के लिए आए लोगो को परेशानियां उठानी पड़ी।
मैलानी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मैलानी में भी एसबीआई और इलाहाबाद बैंक में हड़ताल रही। हड़ताल के चलते दोनों बैंकों में ताला पड़ा रहा और कोई कामकाज नहीं हुआ। जानकारी के अभाव में बैंकिंग कामकाज से आने वाले तमाम ग्राहकों को हड़ताल के कारण बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक समेत बेहजम, मुगलीपुर, नीमगांव की बैंक शाखाओं में हड़ताल के चलते काम-काज ठप रहा। जानकारी न होने के कारण कई ग्राहक बैंक पहुंचे और बाद में वापस हो ले लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें