यूनाइटेड फोरम आफ बैंक
यूनियंस के आह्वान पर हड़ताल
के चलते जिले की सभी बैंकों
में पूरे दिन तालाबंदी रही।
बैंकों में कामकाज पूरी तरह
ठप रहा।बैंक
अधिकारियों और कर्मचारियों
ने यूएफबीयू की स्थानीय इकाई
के संयोजक महेश चंद्र जायसवाल
और अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा
के नेतृत्व में इलाहाबाद बैंक
के मंडलीय कार्यालय के सामने
प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी
की। उन्होंने सरकार के अड़ियल
रवैये के खिलाफ अपना विरोध
प्रकट किया। हड़ताल
के कारण सभी सरकारी और गैर
सरकारी बैंकों में समाशोधन
और लेनदेन का कार्य पूरी तरह
ठप रहा। लीड
बैंक मैनेजर वीके सक्सेना के
मुताबिक हड़ताल के चलते जिले
में करीब तीस करोड़ का क्लीयरिंग
और करीब 250
करोड़
रुपये का लेनदेन प्रभावित
रहा। वेतन
वृद्धि की पिछले कई वर्षों
से लंबित मांगों को लेकर बैंक
कर्मियों के प्रमुख नेता विजय
कुमार तिवारी,
अनुराग
पांडेय,
गोपाल
जी मिश्र,
इलाहाबाद
बैंक स्टाफ एसोसिएशन के
राष्ट्रीय पदाधिकारी अतुल
कुमार मेहरोत्रा,
इलाहाबाद
बैंक आफीसर्स के प्रांतीय
अध्यक्ष केएस चीमा,
जिला
सचिव ओम प्रकाश सिंह,
अमर
नाथ खत्री,
आरके
शुक्ला,
कुंदन
कुमार,
संजय
कुमार बंसल,
ऋषि
कुमार गिरि,
और
शार्दूल सिंह आदि ने सरकार
तथा आईबीए को अपना अड़ियल
रवैया छोड़ते हुए बैंक कर्मियों
की मांगों को तुरंत लागू करने
करने की मांग की। धरना
प्रदर्शन में शकुंतला श्रीवास्तव,
नीरजा
मिश्रा,
हिमांशी
गुप्ता,
अर्शी,
तबस्सुम,
कमल
माली,
अशद
रजा,
राजीव
भल्ला,
पंकज
पुरी,
गोपालजी
धवन,
अमिताभ
जलोटा,
सर्वेश
कुमार,
शिवसागर
सिंह,
प्रमोद
कुमार,
सुनील
कुमार गिरि,
पवन
गुप्ता,
स्मिता
जायसवाल,
शिल्पी
जायसवाल,
सोने
लाल,
राम
प्रकाश,
शिव
पाल सिंह,
अनिल
कुमार आदि बैंक अधिकारी और
कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष
प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार
ने अपना अड़ियल रवैया न छोड़ा
तो अगले चरण में अनिश्चितकालीन
हड़ताल का आह्वान किया जाएगा।